Hazaribagh

PMAY: कैसे घर बनाएं हुजूर, जमादार मांग रहा 40 हजार

Hazaribagh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के स्वास्थ्य के लिए विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान भारत योजना देश को समर्पित करने के लिए झारखंड की धरती पर जिस समय पहुंच रहे थे, ठीक उसी समय दूसरी ओर झारखंड के हजारीबाग जिले के उरिमारी में एक ट्रैक्टर मजदूर महेश बेदिया से प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण के लिए ट्रैक्टर से बालू ले जाने पर पुलिस जमादार ने उसे न सिर्फ पीटा, बल्कि थाने में बंद कर उससे 40 हजार रुपए की मांग की. मौके पर जमादार ने 10 हजार रुपया लेकर बाकी बचे 30 हजार शाम तक पहुंचा देने की हिदायत देकर उसे छोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें: धनबाद ही नहीं सभी आईआईटी के छात्र कर रहे सुसाइड…अहम सवाल- फिर जिंदगी की खुशियां कहां मिलेंगी?

10 हजार लेने के बाद रिश्‍वत की दूसरी किस्‍त चुकाने के लिए दी हिदायत

महेश बेदिया
महेश बेदिया

बड़कागांव प्रखंड के गरसुल्ला पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक, ट्रैक्टर मजदूर महेश बेदिया रविवार को दामोदर नदी में समय से आवास निर्माण पूरा करने के लिए अपने मालिक लक्ष्मण महतो के ट्रैक्टर से बालू उठाव कर रहा था. उरिमारी ओपी के जमादार लुक हांसदा ट्रैक्टर जब्त कर थाना ले आया. जमादार ने महेश बेदिया को पीटने के बाद हाजत में बंद भी कर दिया. कुछ देर बाद 40 हजार रुपए लेकर छोड़ने की बात तय हुई. हालांकि मौके पर 10 हजार रुपये जमादार को देने के बाद उसे थाने से ट्रैक्‍टर लेकर जाने के लिए छोड़ दिया गया. वहीं जमादार ने शाम तक बाकी के 30 हजार रुपये शाम तक पहुंचाने की हिदायत भी दी.

इसे भी पढ़ें: गोमिया : पीएम के कार्यक्रम के कारण यात्री परेशान, महिलाओं ने की सड़क जाम 

वरीय अधिकारियों की फटकार के बाद भी नहीं सुधर रहा जमादार

बाद में महेश ने इसकी जानकारी लोगों को दी. घटना की जानकारी पुलिस की वरीय अधिकारियों तक भी पहुंची. पुलिस अधिकारियों द्वारा जमादार को फटकार लगायी गई और उसे कार्रवाई करने की हिदायत दी गई. जानकारी के अनुसार इसके पहले पिछले सप्ताह भी जमादार को दो ट्रैक्टरों से पैसा लेकर छोड़ने के मामले में उसे फटकार लग चुकी है. इसके बावजूद जमादार की हरकतों में कोई कमी नजर नही आ रही है, जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है.

Related Articles

Back to top button