Lead NewsNationalTOP SLIDER

Gyanvapi Masjid controversy : वाराणसी कोर्ट का फैसला- नहीं होगी ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग

Varanasi : ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में वाराणसी कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग नहीं कराने का फैसला दिया है. हिंदू पक्ष का कहना है कि यह शिवलिंग प्राचीन विश्वेश्वर महादेव का है. वहीं, मुस्लिम पक्ष इसे फव्वारा बता रहा है. उसने कार्बन डेटिंग का विरोध किया था.

ज्ञानवापी मामले में कोर्ट ने पिछले दिनों बड़ा फैसला देते हुए दैनिक पूजा से संबंधित याचिका को सुनवाई के लिए मंजूरी दे दी थी. इसके बाद कार्बन डेटिंग पर पक्ष में फैसला आने की उम्मीद हिंदू पक्ष कर रहा था. अब कार्बन डेटिंग के पक्ष में फैसला आने को मुस्लिम पक्ष अपनी बड़ी जीत मान कर चल रहा है.

11 अक्टूबर को सुरक्षित रखा था फैसला

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में निचली अदालत ने 11 अक्टूबर को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट को यह तय करना था कि कि कार्बन डेटिंग या वैज्ञानिक तरीके से ज्ञानवापी परिसर की जांच करानी है या नहीं? हिंदू पक्ष की ओर से शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग की गयी है. इसके लिए शिवलिंग की उम्र का वैज्ञानिक परीक्षण के जरिए पता लगाकर असलियत को सामने लाने की बात कही गयी है.

इसे भी पढ़ें – BJP विधायक ढुल्लू महतो की आय से अधिक संपत्ति मामले में SBI,पटना को बनाया गया प्रतिवादी

Related Articles

Back to top button