GiridihNEWS

गिरिडीह के दुर्गा मंडपों और पंडालों में शारदीय नवरात्र को लेकर कलश स्थापना के साथ शुरू हुई मां की उपासना, पचम्बा में भव्य कलश यात्रा

Giridih: शारदीय नवरात्र के आगमन के साथ ही मां दुर्गे की उपासना शुरू हो गई है. रविवार को पचम्बा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई. दुर्गा स्थान से निकली कलश यात्रा में लगभग 1501 महिलाएं और बेटियां शामिल हुई. गाजे बाजे और भजनों के बीच निकली कलश यात्रा में माता के जयकारे खूब लगे और कलश यात्रा ने पूरे पचम्बा का भ्रमण किया. मेन रोड होते हुए कलश यात्रा बरतर काली मंडा पहुंची, जहां परिक्रमा के बाद कलश यात्रा वापस दुर्गा स्थान पहुंच कर समाप्त हुई.

इस मौके पर कलश यात्रा में दुर्गा स्थान मंडप के सदस्य अनिल गुप्ता, दीपक साह, पवन कंधवे, आयुश कंधवे समेत हजारों की संख्या में भक्तों की टोली शामिल हुई. कलश यात्रा के साथ शुरू हुई मां दुर्गा की आराधना सप्तमी अष्टमी और नवमी पूजा तक रहेगी,. इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन होगा। तो नवमी को ही गढ़ मौहल्ला दुर्गा स्थान में भोजपुरी गायिका कल्पना भी भक्तो के बीच अपने भजनों की रसवर्षा करेंगी.

 

शारदीय नवरात्र में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में मां भगवती की आराधना आज से शुरू हुई. सुबह से ही भक्त कलश स्थापना की पूजा अर्चना में जुटे रहे. विभिन्न दुर्गा मंडपों में पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अगले नौ दिनों तक पूरे विधि विधान से साथ मां की पूजा अर्चना होगी. पहले दिन ही माता के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई. भक्तों ने मंडप और पूजा पंडाल के साथ अपने अपने घरों में भी माता का आवाहन किया और कलश स्थापना की.

Related Articles

Back to top button