
Ranchi: राजधानी के पंडरा ओपी के लक्ष्मी नगर में एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी की आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
ये भी पढ़ें- एक दिन के ठहराव के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आज का भाव
बताया जा रहा है कि पति आशीष महतो और पत्नी उपासना देवी के बीच हुए आपसी विवाद में आशीष महतो ने अपनी पत्नी की गला दबाकर कर हत्या कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
रात भर पति और पत्नी के बीच हुई मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति आशीष महतो ठेले पर फल बेचने का काम करता है. जानकारी के अनुसार, लंबे समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. रविवार की रात भी दोनों के बीच मारपीट हुई. इस बीच पति ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी पति आशीष महतो को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है.




