Chaibasa

चक्रधरपुर: खेलते हुए तालाब में गिरा तीन साल का बच्चा, मौत

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत कोटसोना गांव में घर के बाहर खेलने के दौरान 3 वर्षीय एक बच्चा तालाब में गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए जहां जांच उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला चाईबासा मुफस्सिल थाना कोटसोना गांव के मुंडा टोला निवासी श्याम होनहागा का तीन वर्षीय पुत्र चंदन होनहागा घर से महज 50 फीट दूर एक तालाब के सामने खेल रहा था. जबकि चंदन की मां मरियम होनहागा पानी लाने के लिए चापाकल गयी थी. खेलने के दौरान चंदन अचानक तालाब में गिर गया. तालाब में गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने चंदन होनहागा को पानी से निकाला . इसके बाद इलाज के लिए बच्चा को पोटका स्थित एक निजी नर्सिंग होम भर्ती किया. लेकिन चिकित्सकों ने चंदन को जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया. बाद में उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने भी उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मालूम हो कि चंदन का पिता श्याम होनहागा मजदूरी करने बेंगलुरु गया है. इस घटना से गांव में मातम पसर गया है. इधर घटना की सूचना पाकर मजदूर नेता सिकंदर जामुदा अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से वार्ता की. शुक्रवार की सुबह चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मृतक चंदन होनहागा का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button