NEWSRamgarh

रामगढ़ के कोईया गाँव के पास जंगली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया अलर्ट

Ramgarh: गोला वन क्षेत्र के कोईया गाँव के समीप मंगलवार की सुबह जंगली हाथियों के पहुँचने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। खबर के फैलते हीं देखते देखते वहाँ आसपास के गाँवों से सैंकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते हीं वन विभाग की टीम भी वहाँ पहुँच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगली हाथियों के नजदीक न जाय तथा दूर हीं रहे। वन विभाग की टीम ने बताया कि दिन के उजाले में हाथियों को खदेड़ना काफी जोखिम भरा कार्य होगा, शाम होने पर जंगली हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जायेगा इसलिए तब तक ग्रामीण अपने आप को हाथियों से दूर रखें।

Related Articles

Back to top button