
Ranchi: अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस मामले में की सुनवाई JMFC डीएन शुक्ला की अदालत में मामले में शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह की ओर से गवाही हुई. मामले में प्रतिवादी बनाए गए कुणाल ग्रूमर की ओर से उसका प्रति परीक्षण किया गया. अब अगली सुनवाई में 29 सितंबर को अमीषा पटेल एवं अमीषा पटेल प्रोडक्शन की ओर से गवाह संख्या दो यानी शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह का प्रति परीक्षण किया जाएगा. बता दे कि इससे पहले भी शिकायतकर्ता की ओर से एक गवाह का गवाही हो चुका है लेकिन उसकी प्रति परीक्षण अमीषा पटेल एवं कुणाल ग्रूमर की ओर से नहीं हो सका था.
बता दें की फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था. देसी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह से अमीषा पटेल ने दो करोड़ रुपया ली थी. पैसा वापसी के लिए जो चेक दिया गया था वह बाउंस कर गया. अजय कुमार सिंह के द्वारा पैसे मांगने पर अमीषा पटेल ने दो चेक दिए थे. वह दोनों चेक बाउंस हो गया, जिसको लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. कोर्ट ने मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया था जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर जमानत ली थी.




