GarhwaJharkhandLead NewsNEWS

16 थानों के 96 पुलिसकर्मियों ने दी दर्जनों ठिकानों पर दबिश, 38 गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस ने जिलेभर में चलाया अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान

Ranchi:  गढ़वा जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों के फरार स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों को पुलिस अभियान चलाकर 38 आरोपी को गिरफ्तार किया है. 16 थानों के करीब 96 पुलिसकर्मी जिलेभर में अपराधियों के धरपकड़ के लिये विशेष अभियान चलाया. 16 थानों के 96 पुलिस अधिकारियों व जवानों ने दर्जनों ठिकानों पर दबिश देकर 38 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें गढ़वा थाना में छः, कांडी थाना में एक, मझिआंव थाना में एक, मेराल थाना में एक, बरडीहा थाना में एक, डंडई थाना में तीन, नगर उंटारी थाना में चार, भवनाथपुर थाना में तीन, खरौंदी थाना में दो, धुरकी थाना में दो, केतार थाना में एक, विशनपुरा थाना में दो, रमना थाना में दो, रंका थाना में चार, चिनिया थाना में एक, और रमकंडा थाना में चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इनलोगों की हुई है गिरफ्तार

गढ़वा थाना पुलिस ने शमशेर अंसारी, तेजवली भुइयां, दिनेश राम भुइयां, उर्फ दिनेश भुइयां, श्री राम भुइयां, सोनू राम और सुभाष कुमार उर्फ गोलू, कांडी थाना पुलिस ने गोलू सिंह, मझिआंव थाना पुलिस ने उपेंद्र विश्वकर्मा, मेराल थाना पुलिस ने सूरज कुमार रवि, बरडीहा थाना पुलिस ने जगदीश यादव, डंडई थाना पुलिस ने वसरुद्दीन अंसारी, दिलसाद रज्जा, राजकुमार राम उर्फ राजू कुमार रवि, नगर ऊंटरी थाना पुलिस ने जोखन चौधरी, चमन चौधरी, राम केवल राम, दिलीप भुइयां, भवनाथपुर थाना पुलिस ने राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, अमरेश कुमार गुप्ता, वशिष्ठ पासवान, खरौंदी थाना पुलिस ने राजू मेहता, विफन भुइयां, धुरकी थाना पुलिस ने चंदन कुमार, लक्षु राम, केतार थाना पुलिस ने बीरबल उरांव, विष्णुपुर थाना पुलिस ने मनोज राम, श्री राम कुमार मेहता, रमना थाना पुलिस ने लालदेव साव, लाल बिहारी चंद्रवंशी, रंका थाना पुलिस ने संजय यादव, राजेंद्र यादव, सोमारु साव, मंतोष कुमार रवि, चिनिया थाना पुलिस ने सुरेंद्र प्रजापति, रमकंडा थाना पुलिस ने जमाल मियां, हकीम मियां, आशीष कुमार रवि और जगनारायण यादव को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिया में आपसी विवाद में एक भाई ने दूसरे को पेट्रोल छिड़कर लगाया आग, हालात गंभीर

Related Articles

Back to top button