Chatra

चतरा: जलावन के लिए कोयला लाने गई महिला के साथ दुर्व्यवहार, कार्रवाई की मांग

Chatra: टंडवा के आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र से जलावन के लिये कोयला चुनने गई एक महिला के साथ एक पुरुष सुरक्षाकर्मी द्वारा छीना-झपटी व जोर जबरदस्ती करने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं दो दिनों से सोशल मीडिया में लगातार वीडीयो तेजी से वायरल हो रहा है एवं लोग दोषी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार महिला सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र के पचड़ा गांव की रहने वाली है जो बुधवार सुबह को जलावन के लिये कोयला चुनने गई थी. जहां परियोजना क्षेत्र में कार्यरत सिमरिया के सबानो गांव का एक सुरक्षाकर्मी ने उसके साथ काफ़ी अपमानजनक दुर्व्यवहार किया. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते हीं लोगों में अब खाशा आक्रोश देखा जा रहा है. कसियाडीह पंचायत समिति सदस्य राजेश चौधरी ने बयान जारी करते हुवे कहा कि महिला के साथ पुलिस सुरक्षाकर्मी का अपनाया गया व्यवहार आक्रोशकारी व शर्मनाक है. प्रबंधन त्वरित संज्ञान लेते हुवे समुचित कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन किया जाएगा.

वहीं राजद प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष नीरज तिवारी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुवे कहा कि जिस आम्रपाली कोल परियोजना में करोड़ों रुपए के कोयला तस्करी व हेराफेरी का मामला केंद्रीय जांच एजेंसियों के रिकार्ड में दर्ज है. वहीं परियोजना विस्तारीकरण में उजाड़ दिये गये हैं, वनोत्पाद पर स्थानीय आश्रितों की जीविका तबाह हो चुकी है. लोगों को तोहफ़ा में धूल, धूंआ व अकाल मौत नसीब होने के बावजूद सहनशील बने हुवे हैं. ऐसे में सीसीएल प्रबंधन व प्रशासन त्वरित संज्ञान लेते हुवे आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करे. भुक्तभोगी महिला ने भी बड़ा आरोप लगाते हुवे बताया कि कई बाहरियों द्वारा मोटरसाइकिल से बड़े पैमाने पर कोयले की ढुलाई की जाती है जिनसे रुपये लेकर छोड़ दिया जाता है. जबकि आये दिन परियोजना क्षेत्र के महिलाओं के साथ ऐसा दुर्व्यवहार होता है. इस मामले में जीएम अमरेश सिंह ने कहा कि सुरक्षाकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा था. परियोजना क्षेत्र से कोयला ले जाना जुर्म है.

इसे भी पढ़ें: चतरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने से किया इनकार, कर्मी को 6 महीने से नहीं मिला है वेतन

Related Articles

Back to top button