ChatraNEWS

चतरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने से किया इनकार, कर्मी को 6 महीने से नहीं मिला है वेतन

Chatra: सदर अस्पताल चतरा में आउट सोर्सिंग से बहाल पोस्टमार्टम मैन सुखदेव राम आज दाने दाने को मोहताज है. स्थिति ऐसी हो गई है कि इसके समक्ष दो जून की रोटी का जुगाड करना भी मुश्किल हो गया है. परंतु इससे न तो सिविल सर्जन को कोई लेना देना है और ना ही उपाध्यक्ष महोदय को. क्योंकि इन्हें तो अपना वेतन मिल ही रहा है.

बताते चलें कि सुखदेव राम को 6 माह से मानदेय की एक फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं हुई है. मानदेय की समस्या से जूझ रहे सुखदेव राम ने आज (गुरुवार को) पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया. बहुत समझाने बुझाने के बाद वह आज भर पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार तो हुआ परंतु कल से पोस्टमार्टम नहीं करने की बात भी कही है. सुखदेव ने बताया कि सड़ा गला हुआ बॉडी का पोस्टमार्टम करते हैं परंतु अधिकारियों को हमारे स्थिति से कोई लेना देना नहीं है. अब देखना है कि सुखदेव को मानदेय मिलता है या फिर पोस्टमार्टम का कार्य कल से ठप हो जाता है. हालांकि उपायुक्त महोदय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है.

Related Articles

Back to top button