ChaibasaJharkhandNEWS

Chaibasa: भारत भवन मिनी फुटबॉल स्टेडियम में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Chaibasa: चक्रधरपुर भारत भवन में स्थित मिनी फुटबॉल स्टेडियम  में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मोहम्मडन स्पोर्टिंग दंदासाईं चक्रधरपुर के द्वारा किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने शिरकत की. फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजक समिति के द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. जिसमें फाइनल मुकाबला मामू ग्रुप चोंगासाईं और कराईकेला एफसी टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ एक एक गोल मारकर खेल को काफी रोमांचक बनाया. खेल का आनंद दर्शक काफी हर्ष के साथ ले रहे थे. समय समाप्ति तक दोनों टीमें बराबरी पर रहे. उसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का दौर चला जिसमें मामू ग्रुप चोंगासाई ने जीत हासिल कर विजेता बना.

पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह  समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि छोटे मैदान से ही खेल कर खिलाड़ी बड़े मैदान पर जाते हैं. उन्होंने कहा इसी तरह खेल का प्रदर्शन करते रहें मेहनत करें और नेशनल, इंटरनेशनल में अपनी जगह बनाएं और अपने परिवार ,शहर और देश का नाम रोशन करें. इस दौरान डॉ. विजय सिंह गागराई व अतिथियों के हाथों  विजेता, उपविजेता को बड़ा सील्ड कप के साथ नगद राशि देकर सम्मानित किया गया .वहीं अन्य खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान मौके पर विजय दत्ता  ,मुन्ना जी, हेड कोच इकबाल खान ,एमडी जलाल, कलीम ,मंटू , चुन्नू रहमान,मोहम्मद मुमताज,मोहम्मद इस्लाम, राम राई सामड ,मरकुस गागराई, फिरोज खान एवं फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजक समिति के सदस्य एवं अन्य मौजुद थे.

इसे भी पढ़ें: WOMENS ASIAN HOCKEY CHAMPIONSHIP 2023 के लिए 8 करोड़ की लागत से जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम की और बदलेगी सूरत

Related Articles

Back to top button