
Giridih: बीएनएस डीएवी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया. मौके पर स्कूल में प्रतियोगता का आयोजन हुआ. जिसमे क्लास नर्सरी से क्लास 2 तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इन नन्हे प्रतिभागियों ने जब बाल कृष्ण, राधा और नंद जी का वेशधरे मंच पर उतरे, तो स्कूल के शिक्षकों से लेकर अभिभाक भी खुस हो उठे. कमोबेश, नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी वेशभूषा से ही भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर राधा के साथ रासलीला, सुदामा मिलन, माखन की चोरी, ग्वाल बाल मित्रो के साथ खेलना कूदना और गोपियों के साथ नटखटपन के कई पौराणिक कथाओं को अपने अंदाज में डीएवी के नन्हे प्रतिभागियों ने पेश किया. प्रतियोगिता के दौरान एक साथ कई नन्हे प्रतिभागि मंच पर बाल कृष्ण और बाल राधा का वेश धरे जब आए, तो अभिभावक भी खुशी से झूम उठे. हर कोई खुद में भगवान कृष्ण और राधे के वेश में आकर्षक लग रहा था. इधर स्कूल के प्रिंसिपल पी हाजरा ने कहा की भगवान कृष्ण के जन्म का पावन पर्व जन्माष्टमी बेहद खास है और बच्चो ने आयोजन में अपने अंदाज में इसे और खास बना दिया. इधर प्रतियोगता को सफल बनाने में स्कूल के कई शिक्षकों की भूमिका खास रही.





