
Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को प्रदेश कार्यालय (कांग्रेस भवन, रांची) में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसके तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राज्य सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने राज्य के विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याओं को सुना. अधीनस्थ पदाधिकारियों को फोन के माध्यम से जन-समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिया. जन-सुनवाई कार्यक्रम में मंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: रांची: पाइप लाइन बिछा रही एजेंसियों को सख्त हिदायत, दो महीने में हरहाल में दुरूस्त करें सड़क
जन-सुनवाई कार्यक्रम में रांची सहित गढ़वा, रामगढ, धनबाद, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, गिरिडीह जिला के विभिन्न प्रखंडों से लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। इसमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, मुटेशन, बिजली, सड़क निर्माण, जमीन पर अवैध कब्जा जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल थीं। जन सुनवाई के बाद प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि जन-सुनवाई कार्यक्रम में आये लोगों के आवेदन पर मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधीनस्थ विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया है। साथ ही अविलंब समस्याओं के निष्पादन का निर्देश भी उनकी ओर से दिया गया है.




