ChaibasaCrime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी समेत दो पुलिस जवानों की हत्या में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Chakradharpur: भाकपा माओवादी नक्सली द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस पर घात लगाकर हमला कर झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी समेत दो पुलिस जवानों की जान लेने की घटना में शामिल दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए बताया कि इस कांड के अभियुक्तों के अपने गांव आने की सूचना पर 25 अगस्त को टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्वाहाका के आस-पास छापामारी एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गठित विशेष छापेमारी टीम ने दो संदिग्ध लोगों रामजा हेम्ब्रम और पाण्डु पुरती को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि पाण्डु पुरती का भाई भी माओवादी नक्सली दस्ते का सदस्य है. इस कांड संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी की जा रही है.

छापामारी दल में यह थे शामिल

पुलिस निरीक्षक, झींकपानी अंचल ,थाना प्रभारी, टोन्टो थाना,सी०आर०पी०एफ-197 बटालियन के सशस्त्र बल ,झारखण्ड जगुआर ए0जी0-37 के सशस्त्र बल और चाईबासा जिला बल के जवान शामिल थे।

Related Articles

Back to top button