
Dhanbad : सदर थाना क्षेत्र के श्रमिक चौक के पास शनिवार को रवि होटल में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की. जहां अधिकारियों ने 9 लीटर विदेशी शराब बरामद की साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया. जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया.
उत्पाद विभाग के अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि सहायक उत्पाद विभाग धनबाद को मिली जानकारी के बाद स्टेशन रोड स्थित रवि होटल में छापेमारी की गई. जहां दूसरे राज्यों से शराब लाकर यहां बेचा जाता था. पकड़ी गई शराब ब्लैक हॉर्स नाम की है. और कुल 9 लीटर शराब जप्त किया गया है. उन्होंने बताया कि यह सस्ती शराब है, जो कि अरुणाचल प्रदेश में मिलता है. इसे लाकर यहां धनबाद में महंगी शराब की बोतलों में भरकर महंगे दामों में बेचते थे.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: ट्रैफिक पुलिस व टोटो चालक मारपीट की घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस हुई रेस, दर्जनों टोटो और ऑटो को पकड़ा




