GiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह अधिवक्ता संघ की नई टीम अब नए युवा अधिवक्ताओं को स्किल करने का ट्रेनिंग शुरू करेगी: चुन्नूकांत

Giridih: गिरिडीह अधिवक्ता संघ के महासचिव पद का चुनाव जीतने के दूसरे दिन अधिवक्ता सह नवनिर्वाचित महासचिव और भाजपा नेता चुन्नूकांत ने रविवार को प्रेसवार्ता कर किया. कहा की चुनाव में उनके सामने कोई विरोधी नही थे, बल्कि प्रतिद्वंद्वी थे, और खुद भी चुनाव इसी भावना से लड़ रहे थे.

महासचिव चुन्नूकांत ने कहा आज के हालत में गिरिडीह अधिवक्ता संघ कई परेशानियों के बीच काम कर रहा है. पिछले कुछ महीनो में युवा अधिवक्ताओ की भीड़ बढ़ी है. लेकिन युवा अधिवक्ता अब भी अपने किसी केस को लेकर बहस नहीं कर पाते. उन्हे स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग देना जरूरी है. इसकी व्यस्था भी उनके स्तर से शुरू किया जाएगा क्योंकि युवा अधिवक्ता खुद में स्किल होंगे तो तय है वो अपने क्लाइंट के प्रति कोर्ट में अच्छे से बहस कर सकेंगे. महासचिव अधिवक्ता संघ का आमदनी और बढे, और वकीलों को मिलने वाली सुविधा राशि में बढ़ोतरी होना जरूरी बताया. इसके लिए अधिवक्ता संघ अब पांच मंजिला इमारत के निर्माण की दिशा में कदम आगे करेगा, जिसे अधिवक्ता संघ का अपना बेहतर भवन हो, और पार्किंग की सारी सुविधाएं हो. इसके लिए डीपीआर बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा.

महासचिव ने कहा की अभी नया कोर्ट भवन के निर्माण की बात सीसीएल इलाके में करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है और जमीन भी सेलेक्ट कर लिया गया है. लेकिन गिरिडीह अधिवक्ता संघ इसका विरोध करता है क्योंकि वकीलों के हित में ये बिलकुल भी सही है. पूरा इलाका भूधसानः के खतरे में है. अब ऐसे में ऐसे इलाके में अगर नया भवन बनता है तो खतरा बढ़ेगा. इधर प्रेसवार्ता में भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू, नवीन सिन्हा, महेश राम, पीयूष सिन्हा भी मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button