Uncategorized

वार्ड-15 का सच : सड़क-पानी और सफाई को लेकर है लोगों की शिकायत

Ranchi :  राजधानी के  गांधी चौक, गोस्सनर कॉलनी, बाबू लेन, सिरम टोली और कलाल टोली में लोगों की मुख्य समस्या सफाई व्यवस्था का ठप रहना है. लोगों का कहना है कि शुरुआती दो साल तक इन इलाकों की सफाई निरंतर होती रही, पर पिछले तीन साल में सफाई सुस्त रही. इसी वजह से जगह-जगह पर कचरा का जमाव हो जाता है. जबकि इन क्षेत्रों में पानी की समास्या भी आम है. यूं तो जनप्रतिनिधि चुने ही इसलिए जाते हैं कि ताकि जनता की समस्याओं का निराकरण हो सके. मगर वार्ड 15 के लोगों की जुबां पर शिकायतों की लंबी फेहरिस्त यही बताती है कि लोगों को अपने क्षेत्र में उम्मीद के अनुरूप संतोषजनक परिणाम नहीं मिला.

बाबू लेन की सड़क है जर्जर

बाबू लेन से गोस्सनर कॉलनी तक जाने वाली सड़क काफी खराब है. कुंदन खलखो का कहना है कि ये रोड काफी व्यस्त रहता है. गाड़ियों की आवाजाही खूब होती है, पर इसे बनाने की पहल नहीं की जा रही है.

इसे भी देखें- पानी की समस्या से त्रस्त लोग उतरे सड़क पर, आधे घंटे तक किया सड़क जाम

नाली

इसे भी देखें- वार्ड 16 की हकीकत : कूड़े-कचरे के अंबार पर जिंदगी बसर कर रहे इस्लाम नगर के लोग

सिरम टोली की सड़कों पर बिखरा रहता है कचरा

गुंगू टोली और सिरम टोली में जगह-जगह सड़कों पर कचरा बिखरा रहता है. सिरम टोली के संतोष कहते हैं कि हमलोगों की तरफ नाली नहीं बनी है. जिसके कारण गंदा पानी सड़क पर आ जाता है. जबकि रलवे स्टेशन की तरफ और सरकारी बस स्टैंड पर गंदगी साफ देखी जा सकती है.

स्वच्छता यहां है फेल

कलाल टोली के आसिफ अहमद का कहना है कि मुस्लिम बस्ती में काम कुछ भी नहीं हुआ है. पानी की पाइपलाइन तक नहीं बिछी है, और जहां सप्लाई वाटर की पाइप है वहां पानी सही नहीं मिलता है. चुनाव को देखते हुए अंजुमन हॉस्पिटल के पास सड़क निर्माण के लिए बोर्ड 40 दिन पहले लगाया था. लेकिन आजतक काम नहीं शुरू हुआ है.  जावेद का कहना है कि दो साल तक यहां साफ-सफाई ठीक रही है. इसके बाद लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत रहती है. ना ही नाली समय पर साफ होती है, और ना कचरा उठाया जाता है. गर्मी के दिनों में सप्लाई वाटर भी रेगुलर नहीं रहता है. इधर पार्षद का सही से ध्यान नहीं रहता है.

इसे भी देखें-  राज्यपाल से चेंबर की गुहार : चुनाव के साथ-साथ शादी का सीजन, अकारण न हो कैश की जब्ती

पार्षद का पक्ष

पार्षद जरमीन टोप्पो का कहना है कि पहले हमारे वार्ड में कचरे का अंबार लगा रहता था, जो कि अब ऐसा नहीं है. लगातार सफाईकर्मी कचरे का उठाव करते हैं. नाली की साफ-सफाई होती है. नालियों की समस्या इसलिए भी है कि क्योंकि पीडब्ल्यूडी ने जब सड़क बनाई थी, तब पहले से बनी हुई नाली पर स्लैब ढाल दिया. इसी कारण कई जगहों पर नालियों का पानी बाहर आ जाता है. उन्होंने कहा कि सड़क बनी है. जबकि मुहल्ले और गलियों की सड़क को लेकर मैंने अवेदन दे दिया, चुनाव बाद उसका निर्माण भी शुरू हो जाएगा.

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button