
Ranchi: हजारीबाग पुलिस ने दिल्ली नम्बर की स्विफ्ट कार से ढाई किलो अफीम ओर 2.85 लाख रुपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी आरोपी में हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित ढोटवा निवासी दीपक कुमार और रांची जिले के दशमफॉल थाना क्षेत्र के गबरैया टोला निवासी बुधराम मुण्डा का नाम शामिल है. आरोपी के पास से ढाई किलो अफीम, 2.85 लाख रुपये नगद, 6 मोबाईल, एक स्वीफ्ट कार (DL 9CAR-8916) ओर एक बाइक (JH01CU 5450) बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें: ATS: रामगढ़, चतरा व लातेहार में रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का खुलासा, कई लोगों की हत्या की थी तैयारी, सरगना सहित चार गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार हजारीबाग एसपी को सुचना मिली थी कि बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के न्यु बस स्टैण्ड के पास एक सफेद रंग के स्वीफ्ट कार (DL 9CAR-8916) से कुछ लोग मादक पदार्थ का खरीद बिक्री करने के लिए आ रहे है. सूचना पर डीएसपी मुख्यालय राजीव कुमार के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल द्वारा न्यु बस स्टैण्ड हजारीबाग के आस पास उक्त वाहन का खोजबीन करना प्रारम्भ किया उसी समय मे रामनारायण पथ के पास उक्त वाहन दिखा जिसे सर्च करने के उपरांत दो व्यक्ति मिले जिसे सख्ती से नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक कुमार ओर बुधराम मुण्डा बताये वाहन के तालाशी के क्रम मे उनके पास से कुल 2,85,860 रुपये 2.50 अफीम, 6 मोबाईल, एक स्वीफ्ट कार (DL9CAR-8916), एक बाइक (JH01CU 5450) जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ बड़ा बाजार में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया. पुलिस मामले को लेकर अन्य बिंदु पर जांच कर रही है.




