
Dhanbad : धनबाद-कोडरमा-चन्द्रपुरा रेलखंड में शनिवार को विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान चलाया गया. जांच अभियान में धनबाद-डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस, रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, ट्रेनों में चेकिंग की गई. मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कुल 200 यात्रियों को पकड़ा गया. जिसमे अनियमित टिकेट, बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री और बिना टिकेट के यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे.

इस दौरान उनसे 65 हजार 845 रूपए जुर्माना वसूला गया व कड़ी हिदायत दी गई. धनबाद मंडल रेल द्वारा बताया कि इस तरह की चेकिंग आगे भी लगातार की जाएगी.जांच अभियान के दौरान वाणिज्य यातायात निरीक्षक/धनबाद सहित काफी संख्या में टीटीई, आरपीएफ, जीआरपी मौजूद थे.




