DhanbadJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का इलाज दिल्ली एम्स में कराने की मिली अनुमति

Dhanbad: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का इलाज अब दिल्ली एम्स में कराया जाएगा. एमपी एमएलए के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने बुधवार को आदेश जेल अधीक्षक को दे दिया है. जेल अधीक्षक ने अदालत को आवेदन देकर संजीव सिंह को दिल्ली एम्स भेजने की अनुमति मांगी थी. जेल अधीक्षक के आवेदन पर विचार करते हुए अदालत ने आदेश दे दिया है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

File Photo

बता दें कि पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपी संजीव सिंह 11 जुलाई को धनबाद मंडल कारा में कुर्सी से गिरने के बाद घायल हुए एसएनएमएमसीएच के सीसीयू में भर्ती कराया गया था. संजीव सिंह को बैठक इलाज के लिए गठित मेडिकल बोर्ड ने उन्हें रिम्स रेफर किया था. जिसके बाद 11 अगस्त को एसएनएमएमसीएच से रिम्स ले जाया गया था. फिलहाल रिम्स रांची में उनका इलाज चल रहा है.

Related Articles

Back to top button