
Dhanbad : तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से मंगलवार की रात बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने बुधवार को भूली ओपी अंतर्गत आजाद नगर में सहित विभिन्न जगहों पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया.
आजाद नगर मस्जिद गेट के पास लोग सड़क जाम कर भूली वासेपुर धनबाद सड़क को पूरी तरह से बाधित किया. वहीं भूली के बी ब्लॉक टेंपो स्टैंड के पास भी आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क पर टायर जलाकर एवं बांस बल्ली लगाकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया. ब्लॉक सी अस्पताल गेट के पास भी स्थानीय लोगों के द्वारा आगजनी एवं बांस बल्ली लगाकर सड़क बाधित किया गया.
स्थानीय लोगों का मांग है कि भुली रोड में हाईवा का परिचालन पर रोक लगाया जाए. इसी मांग को लेकर भुली के आक्रोशित लोग भुली के जगह जगह पर जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि घनी आबादी के कारण हाइवा वाहन के घुसने पर प्रतिबंध है. इसके बावजूद हाइवा की एंट्री पुलिस की कार्यशैली के ऊपर सवाल खड़ा करती है.

यह है पूरा मामला
भूली ओपी अंतर्गत भूली आजाद नगर मस्जिद गेट के समीप हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मंगलवार की रात मौत हो गई थी. जिसके बाद से ही स्थानीय लोग एवं परिजन सड़क जाम कर धरना पर बैठ गए. वही सुबह से ही भुली में जगह जगह पर स्थानीय लोग सड़क को आगजनी कर आवागमन बाधित कर दिया. जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.





