World

चीन के शिंजियांग प्रांत में भूकंप, 5.5 तीव्रता के महसूस किये गए झटके

Beijing : चीन के शिंजियांग उइगर स्वायत्तशासी क्षेत्र के जियाशी काउंटी में मंगलवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया. इससे लोगों में अफरातफरी मच गई. यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है. चाइना अर्थक्वैक नेटवर्क्स सेंटर (सीईएनसी) की खबर के मुताबिक यह भूकंप मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 52 मिनट पर शिंजिंयाग प्रांत के काशगर में महसूस किया गया.

इसे भी पढ़ेंःसूचना मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरीः ‘दलित’ शब्द के इस्तेमाल से बचे मीडिया

लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए

सीईएनसी ने एक बयान में बताया कि भूकंप से अभी किसी के हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति होने की अभी कोई जानकारी नहीं है. भूकंप का केंद्र जमीन से आठ किलोमीटर नीचे स्थित था. हालांकि शहर के निवासियों का कहना है कि उन्होंने भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए और झटके महसूस होने पर कई लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए.

इसे भी पढ़ेंःजोधपुरः भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सेफ

स्थानीय सरकार ने स्थिति आकलन के लिए अधिकारी भेजे

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक भूकंप का केंद्र जियाशी काउंटी से 22 किलोमीटर दूर स्थित था जहां जनसंख्या का घनत्व ज्यादा नहीं है. स्थानीय सरकार ने प्रभावित इलाकों में स्थिति के आकलन के लिए अधिकारी भेजे हैं.

इसे भी पढ़ेंःबाढ़ त्रासदी के बाद अब रैट बुखार की चपेट में केरल, 12 लोगों की मौत

Related Articles

Back to top button