
Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. वायुसेना का MiG 27 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इस हादसे में विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है. राहत की बात ये रही कि विमान का पायलट सुरक्षित है.
बाढ़ के बाद बुखार की चपेट में केरल
मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा जिले के देवलिया गांव में हुआ है. दुर्घटना के बाद मौके पर सेना के जवान पहुंचने लगे हैं. वायुसेना का विमान इस हादसे में जलकर पूरी तरह खाक हो गया, वही पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है. बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही ये विमान क्रैश कर गया.
बड़ी राहत की बात ये रही कि जहां विमान क्रैश हुआ है, वो पूरी तरह से मैदानी इलाका है, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. हादसे के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई.




