Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को राष्ट्र को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति भवन ने रविवार (13 अगस्त) को एक बयान में कहा कि यह संबोधन आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम सात बजे से प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनल पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा.

राष्ट्रपति भवन ने रविवार को कहा कि यह संबोधन आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा. इसे दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा. दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा.

पीएम मोदी ने की यह अपील

रविवार को राजधानी दिल्ली से जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली गई. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से सोशल मीडिया खातों की डीपी तिरंगा लगाने की अपील की है. पीएम मोदी ने भी अपनी डीपी बदल दी है. उन्होंने लोगों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें http://www.harghartiranga.com पर अपलोड करने का भी आग्रह किया है.

Related Articles

Back to top button