Court News

सात करोड़ रुपये का ऋण दिलाने में सहयोग करने के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Ranchi : सीबीआइ कोर्ट ने बैंक ऋण घोटाले के सहयोगी बेंगलूरु निवासी सीए अनिश अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. उस पर सरावगी समूह को बैंक ऑफ इंडिया से लगभग सात करोड़ रुपये का ऋण दिलाने में सहयोग करने का आरोप है. सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की. याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआइ के वकील ने अग्रिम जमानत का जोरदार विरोध किया. कहा कि आरोपी याचिकाकर्ता सह आरोपी व्यक्ति के साथ साजिश में कथित अपराध को अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल था. इस साजिश में शामिल होने पर उसे अवैध परितोषण के रूप में अपराध का पैसा भी मिला था. बता दें कि बैंक ऋण घोटाले के लेकर सीबीआइ ने 2019 में प्राथमिकी दर्ज की थी.

इसे भी पढ़ें – नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा

Related Articles

Back to top button