
Koderma: आजादी के अमृत महोत्सव क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देश के सर्वाधिक नेटवर्क वाले डाक विभाग को सौंप गई है. विभाग ने इसको लेकर तैयारी भी की है. फहराने के लिए घर-घर तिरंगा पहुंचे और इसीलिए विभाग ने सभी डाकघरों में झंडे की बिक्री शुरू कर दी है. कोडरमा जिले के अंतर्गत 96 ब्रांच डाकघर 13 उप -डाकघर और एक मुख्य डाकघर झुमरीतिलैया में पहले फेज में 2500 झंडे उपलब्ध कराए गए हैं और यह मात्र 25 रुपये में डाकघर के काउंटर पर खरीदे जा सकते हैं. ग्राहक काउंटरों से तिरंगा खरीदारी कर रहे हैं, तिरंगे कपड़े का बना हुआ है और उसका साइज मानक के अनुरूप है और इसके अलावा डाक विभाग ऑनलाइन तिरंगा भी सुनिश्चित करा रहा है. इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति तिरंगा की बुकिंग कर सकता है और दो-तीन दिनों के अंदर डाकिया उनके घर में तिरंगा पहुंचा देगा. अभियान का लक्ष्य है कि 13 अगस्त को हर घर पर तिरंगा लहराता दिखे. इधर हर घर तिरंगा को लेकर मुख्य डाकघर झुमरीतिलैया से एक जागरूकता रैली निकाली गई. इसमें डाक निरीक्षक अशोक मंडल के अलावा झुमरीतिलैया मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर ओम प्रकाश, नारायण घोलक के अलावा वरुण कुमार, बालमुकुंद यादव, टिंकू अवध्या, मंटू वर्मा ,दीपक कुमार सिंह, रोशन कुमार, बाबूलाल सिंह, सौरभ कुमार, सुमन कुमार, वीरेंद्र कुमार मेहता, खुशबू कुमारी, नवनीता कुमारी आदि उपस्थित थे.
क्या कहते हैं डाक निरीक्षक
कोडरमा के डाक निरीक्षक अशोक मंडल ने कहा कि हर घर तिरंगा फहराने में तिरंगा की उपलब्धता में बाधा ना आए इसलिए ऑनलाइन तरीके से भी तिरंगा उपलब्ध कराने की व्यवस्था डाकघर ने की है. ताकि जिले के हर घर में तिरंगा फहरा सके. उन्होंने कहा कि किसी संस्था राजनीतिक दल स्कूल कॉलेज को थोक में झंडे चाहिए तो वह एडवांस बुकिंग नगद राशि देकर करा सकता है और उन्हें 48 घंटे में जितने झंडे चाहिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे.




