Ranchi

बुंडू में धान व्यापारी को गोली मारकर पैसा लूटने वाला अपराधी गिरफ्तार

Ranchi: बुंडू थाना क्षेत्र के बंजारा बाजार में धान व्यवसायी पर 11 जुलाई को हुई गोलीकांड का बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया है. जानकारी देते हुए डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि बुंडू के धान व्यवसायी रौशन लाल भगत पिता महादेव भगत के फर्दव्यान पर कहा गया कि वह एक धान तथा लाहा एवं महुआ के व्यापारी हैं. वे अपने व्यापार अक्सर नकदी के रूप किया करते हैं. इसी क्रम में दिनांक 11  जुलाई की सुबह रोज की भाति वे करीब 08.30 बजे अपने घर से बजारा बाजार स्थित दुकान के लिए करीब 2,50000/- रू० नगद लेकर निकले थे. जब वे अपने दुकान पर सुबह करीब 09.30 बजे अपने गल्ला को लेकर बैठे थे, तभी एक केटीएम मोटरसाईकिल से तीन अज्ञात अपराधकर्मी अचानक इनके पास आये तथा पैसा देने को बोले साथ ही इनके उपर दो गोली फायर कर दिये. जिससे ये बुरी तरह से जख्मी हो गये तथा ईलाज हेतु मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा गुप्त एवं तकनिकी सूचना के आधार पर इस कांड के मुख्य शूटर खुंटी थाना के जोटो पाहन उर्फ सोमनाथ मुण्डू को गिरफ्तार किया गया एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है.

गिरफ्तारी में एक मोबाईल, लुटा हुआ बक्सा,एक पिस्टल, तथा कई नगदी बरामद हुई है. छापामारी दल में बुंडू डीएसपी अजय कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी बुण्डू संजीव कुमार, दशमफॉल थाना प्रभारी  विष्णुकांत, पु०अ०नि० पंकज प्रमाणिक, पु०अ०नि० दीपक कुमार सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे.

Related Articles

Back to top button