Ramgarh

विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की

Ramgarh: बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ बड़कागांव प्रखंड के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. मुख्यमंत्री से समस्त प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी सहिया दीदियों को मासिक प्रोत्साहन राशि के बदले वेतनमान, पेंशन का लाभ,सहियाओं के आकस्मिक मृत्यु होने पर 50 लाख रुपए आर्थिक सहयोग दिए जाने सहित अन्य माँगें रखी.

विधायक अंबा ने मुख्यमंत्री से उनकी माँगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया. जिस पर मुख्यमंत्री ने झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ को आश्वस्त किया की उनकी माँगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर विधायक अम्बा प्रसाद, विधायक दशरथ गगराई, झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ की सहिया दीदी विमला कुमारी, सीमा देवी, सरस्वती देवी, सुषमा देवी, गीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button