RanchiSahibganjSports

प्रथम झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप: पुरुष वर्ग में पश्चिम सिंहभूम के शिवाजी राय एवं महिला वर्ग में सानिया बनी महिला चैंपियन

Ranchi: साहिबगंज जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में सिद्धू कानू  चांद भैरव इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम झारखंड स्टेट रैकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया. अंतिम दिन खेले गए पुरुष वर्ग के सिंगल मुकाबले में पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी पश्चिमी सिंहभूम के शिवाजी राय ने  पूर्वी सिंहभूम के मृण्मय प्रधान को  4-2 से हराकर एकल खिताब जीता. महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की सानिया बैनर्जी ने रांची के निर्मला करकी को 4-1 से हराकर खिताब जीता.

अंतिम दिन खेले गए अंडर -11 बालक वर्ग के फाइनल में रांची के अर्थ घोष रांची ने  रांची के ही अरित्रो डे को 3-1 हराकर खिताब जीता. वहीं अंडर-13 बालक वर्ग के फाइनल में रांची के अर्थ घोष ने  गढ़वा के हर्षित पांडे को 3-1 से हराया. इसी वर्ग के बालिकाओं में पूर्वी सिंहभूम के अंसिका महाजन ने हजारीबाग की अन्वी गोयल को 3-2 से  हराकर हराकर खिताब अपने नाम किया.

अंडर -15  वर्ग के बालिकाओं में पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे ने गढ़वा की अंजलि कुमारी को 4-2 से हराया. बालक वर्ग में  जिला के पूर्वी सिंहभूम के सौमिल महतो ने गढ़वा के हर्षित को हराया.

समापन समारोह के दौरान सांसद विजय हांसदा और मुख्य संरक्षक (झारखंड टी टी संघ) के जय कुमार सिन्हा एवं साहिबगंज जिला के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.

मैच का सफल संचालन टेक्निकल डायरेक्टर सुदीप्तो मुखर्जी, चीफ रेफरी संदीप साहा, सहयोगी किरण बिहारी शुक्ला के साथ पूरी टीम ने किया. मौके पर झारखंड टी टी संघ के संयुक्त सचिव राकेश कुमार मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य कमलेश दुबे सहित अन्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: जलापूर्ति योजना पर नई तकनीक का करें प्रयोग: तन्वी गर्ग

Related Articles

Back to top button