
Chatra: जिले के वशिष्ट नगर जोरी थाना क्षेत्र के जोरी पुल के समीप बेकाबू रफ्तार ने जहां एक शख्स की जान ले ली, वही एक बुरी तरह से जख्मी हो गया. दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे. गुरुवार की सुबह जोरी पुल के पास एक अनिंयत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से मोटरसाइकिल को रौंद डाला.
इसे भी पढ़ेंः बोकारो डीसी ने नियम विरुद्ध जाकर दी बियाडा की जमीन, उद्योग निदेशक ने खारिज किया आदेश, कहा – नियम के इतर लिया फैसला
चाचा की मौत, भतीजा जख्मी
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर, बाइक को पीछे से रौंदते हुए पार हो गया. जिससे मोटरसाइकिल सवार 26 वर्षीय संजय कुमार यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि 12 वर्षीय प्रकाश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों व स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने चाचा संजय को मृत घोषित कर दिया. जबकि भतीजा प्रकाश को बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया.
इसे भी पढ़ें – कांके में बने 18 करोड़ के स्लॉटर हाउस पर लगा ग्रहण, कभी भी बोरिया-बिस्तर बांध गुल हो सकती है संचालक कंपनी
दोनों कुंदा थाना क्षेत्र के सराजामातु गांव के हैं. परिजनों के अनुसार, भतीजा अपने चाचा के साथ मोटरसाइकिल से चतरा के मंडल कारा अपने पिता उदय यादव से मिलने जा रहे थे. जोरी पुल के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मारा. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को वहीं छोड़ मौके से फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें – LED मामले में सरयू राय की चिट्ठी के बाद सचिव ने कहा, विभाग नहीं खुद EESLबताएगी वजह
स्थानीय थाना ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है. साथ ही मृतक के परिजनों के फर्द बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इधर मृतक के परिजनों व गांव में शोक है.




