
Ranchi : एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) द्वारा नगर निकायों में लगाये गए घटिया क्वालिटी के एलईडी बल्ब जांच मामले पर नगर विकास विभाग सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि विभाग ने संबंधित कंपनी को जांच करने का निर्देश दिया है. इससे एलईडी गड़बड़ी मामले पर पूरी प्रक्रिया स्पष्ट हो जाएगी. सचिव ने यह भी कहा कि भारत सरकार की कंपनी होने के कारण विभाग एलईडी गड़बड़ी मामले की जांच करने में सक्षम नहीं है. नगर विभाग सचिव का यह बयान खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय द्वारा नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को लिखे पत्र के आलोक में सामने आया है.
इसे भी पढ़ें- कांके में बने 18 करोड़ के स्लॉटर हाउस पर लगा ग्रहण, कभी भी बोरिया-बिस्तर बांध गुल हो सकती है संचालक कंपनी
खाद्य मंत्री ने पत्र लिख उठाया था सवाल
मालूम हो कि झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने दो दिन पहले नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को एक चिट्ठी लिखी थी. चिट्ठी में उन्होंने एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) द्वारा राज्य के नगर निकायों में लगने वाले एलईडी पर सवाल उठाया था. सरयू राय ने कहा था कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र के गैर कंपनी इलाकों और मानगो नगर निगम क्षेत्र में लगाए गए एलईडी बल्ब फ्यूज हो चुके हैं. वहीं अन्य निकायों के सड़कों पर लगने वाली एलईडी लाइट फ्यूज ही रहती है और उसे महीनों तक बदला नहीं जाता. इससे लोगों को रात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें- धनबाद डीसी का काम नहीं, चीख रहा है हूटर
भारत सरकार की एजेंसी हैं EESL, जांच नहीं कर सकता विभाग
न्यूज विंग से बातचीत में नगर विकास विभाग के सचिव ने बताया कि ईईएसएल भारत सरकार की एक कंपनी है. ऐसी कंपनी के विरुद्ध जांच करने का अधिकार विभाग को नहीं है. हालांकि उनके संज्ञान में भी यह मामला आया है. विभाग ने ईईएसएल से पूरे मामले पर जानकारी मांग कर जवाब पूछा है कि आखिर ऐसी क्या गड़बड़ी है, जिसके कारण एलईडी बल्ब खराब हो रहे हैं. संबंधित कंपनी स्वयं इसपर जांच करेगी. उसके बाद विभाग ईईसीएल से जांच रिपोर्ट मांगेगा. सचिव ने कहा कि कंपनी द्वारा जांच करने के साथ ही ईईएसल कंपनी के एमडी सौरभ कुमार जल्द ही राजधानी आकर पूरे मामले पर अपनी राय भी रखेंगे.
इसे भी पढ़ें- नक्शा पास करना था RMC को, पर भाजपा नेता अजय मारू ने अपने सिटी मॉल का नक्शा पास कराया आरआरडीए से
इसे भी पढ़ें- सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना पर सांसद महेश पोद्दार ने उठाया सवाल, की जांच की मांग




