
Ravi bharti
Ranchi : झारखंड कैडर के आईएफएस अफसरों को अपने काम का भी अता-पता नहीं है. अफसर अपने कामों का भी मूल्यांकन नहीं करते. 35 आईएफएस अफसरों ने तीन से चार साल तक की अपनी गोपनीय कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (CR)भी उपलब्ध नहीं कराई है. वार्षिक सीआर में अफसर को सालभर का लेखा-जोखा लिखकर अपने कंट्रोलिंग अफसर को देना होता है. इसमें दर्जनभर से अधिक वरीय अधिकारी ऐसे हैं, जिन्होंने दो से तीन साल तक सीआर नहीं दिया है. दिलचस्प यह भी है कि इसमें से दो-तीन अफसर रिटायर भी हो गये हैं.
इसे भी पढ़ें – बोकारो डीसी ने नियम विरुद्ध जाकर दी बियाडा की जमीन, उद्योग निदेशक ने खारिज किया आदेश, कहा –…
सीआर नहीं देने पर क्या होता है
गोपनीय सीआर नहीं देने पर प्रोन्नति बाधित हो सकती है. सेवा भी संपुष्ट नहीं हो सकती. साथ ही सीआर नहीं देने में वाले अफसर अगर दूसरे कैडर में प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहें, तो वे नहीं जा सकते हैं. इधर वन विभाग ने इन अफसरों से सीआर जल्द से जल्द देने का भी आग्रह किया है. झारखंड कैडर में आईएफएस के 142 पद स्वीकृत हैं.
इसे भी पढ़ें – न्यूज विंग की बात हुई सच, एमटीएस नहीं, कांग्रेसी नेता अब चलायेंगे स्लॉटर हॉउस
किन अफसरों ने नहीं दिया है सीआर
नाम बैच कब से कब तक का सीआर नहीं
पी पुग्लेंदी 1984 2013-14
राम प्रताप सिंह 1981 2008-09
रणवीर सिंह 1985 2012-13, 2013-14
कीर्ति सिंह 1985 2013-14
वी जयराम 1988 2012-13, 2013-14
आरके सिन्हा 1988 2008 से 2014
एमपी सिंह 1989 2011-12, 2013-14
शाशिकर सामंत 1989 2012-13, 2013-14
केके तिवारी 1997 2013-14
एसपी नेगी 1998 2010-11
सतीशचंद्र राय 1998 2013-14
संजय कुमार सिन्हा 1998 2013-14
रवि रंजन 1994 2012-13,2013-14
वाइके दास 1994 2013-14
आर वाजपेयी 1994 2011-12, 2012-13, 2013-14
जेपीएन सिन्हा 1994 2011-12, 2013-14
एसईएच काजमी 1985 2012-13
कुमार मनीष अरविंद 1998 2012-13, 2013-14
कमलेश पांडेय 1998 2012-13, 2013-14
मिथिलेश सिंह 1998 2013-14
कुमार आशुतोष 1998 2013-14
जर्नादन प्रसाद केशरी 1998 2013-14
सिद्धार्थ त्रिपाठी 1998 2013-14
भगवान मिश्र 2000 2013-14
रामभरत 2000 2013-14
मधुकर 2000 2013-14
अमरनाथ प्रसाद सिंह 2000 2000-14
अजीत कुमार सिंह —- 2013-14
बीके पाल —- 2009-10,2012-13,2013-14
जब्बर सिंह 1995 2012-13, 2013-14
बबन प्रसाद सिन्हा 1995 2012-13, 2013-14
सुशील सोरेन 1995 2010-11, 2013-14
विजय कुमार 2000 2010-11, 2013-14
इसे भी पढ़ें – धनबाद जेल की सुरक्षा प्रशासन के लिए चुनौती, गैंग्स के मुलाकातियों पर पुलिस की नजर




