Uncategorized

आलिया के किरदार संग युवाओं का ताल्लुक अलग किस्म का होगा : गौरी

नई दिल्ली: सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ की निर्देशक गौरी शिंदे का कहना है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार के साथ युवा पीढ़ी का एक अलग किस्म का ताल्लुक होगा। गौरी ने अपने एक बयान में यह बात कही।

निर्देशक ने कहा, “इस फिल्म में आलिया के किरदार से युवा पीढ़ी का एक अलग तरह का ताल्लुक होगा। जिस प्रकार की स्थितियों का वो सामना करती है, लोगों से मिलती है तथा प्यार और रिश्ते की ओर उसके विचार आज के हमारे समाज के मानदंडों का प्रतिबिंब हैं।”

फिल्म के प्रचार के लिए निर्माताओं ने डेटिंग एप ‘टिंडर’ के साथ संयोजन किया है और इसके एक टीजर में आलिया को इस एप के जरिए अपने सही साथी की खोज करते देखा जा रहा है।

गौरी ने कहा कि टिंडर एप के साथ संयोजन काफी अच्छा है।

‘डियर जिंदगी’ इस माह 25 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें शाहरुख भी मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button