JharkhandLead NewsRanchi

डीएवी हेहल से पंडरा व दुर्गा सोरेन से चांदनी चौक तक फोरलेन रोड बनेगा

Ranchi : इटकी रोड स्थित डीएवी हेहल से पंडरा तक को जोड़ने के लिए फोरलेन रोड बनायी जायेगी. हेहल डीएवी के पीछे के रास्ते को फोरलेन किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर इसे चिन्हित करने का काम कर रहे हैं, साथ ही इसका डीपीआर तैयार करने की भी तैयारी चल रही है. इस रोड के फोरलेन होने से एनएच-23 में डीएवी हेहल को एनएच-75, पंडरा बाजार के पास से जोड़ा जा सकेगा. यह प्रयास हो रहा है कि जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू किया जाये. पथ निर्माण विभाग ने इसी तरह दुर्गा सोरेन चौक नामकुम से चांदनी चौक तक फोरलेन रोड बनाने की भी योजना तैयार की है. अभी बूटी मोड़ से कांटाटोली चौक होते हुए नामकुम दुर्गा सोरेन चौक तक सड़क फोरलेन हो रही है. अब दुर्गा सोरेन चौक से चांदनी चौक तक की भी सड़क फोरलेन की जायेगी. विभाग ने इन दोनों सड़कों का काम प्राथमिकता के आधार पर करायेगा.

इसे भी पढ़ें – पांच दिनों की रिमांड पर भेजे गए न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल, ED करेगी पूछताछ

Related Articles

Back to top button