JharkhandLead NewsRanchi

ग्रामीण सड़कों को नई तकनीक से बनाने के लिए इंजीनियरों की टीम गठित

Ranchi: ग्रामीण सड़कों को नई तकनीक से बनाने के लिए पहल तेज कर दी गई है. राज्य सरकार के निर्देश के बाद ग्रामीण कार्य विभाग जेएस आरआरडीए के मुख्य अभियंता सिंहराय टूटी की अध्यक्षता में इंजीनियरों की टीम गठित की गई है जो राज्यभर के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगी और सड़कों की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी एकत्रित करेगी. यह भी देखा जाएगा लेकिन सड़कों पर नई तकनीक से सड़क बनाने की आवश्यकता है.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से इस संबंध में बार-बार दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं और यह कहा गया है कि यह प्रयास की अधिकतर सड़कें नई तकनीक से बनाई जाएं सीमेंट कंक्रीट का प्रयोग अधिक करने की बात कही गई है. इसके अलावा प्लास्टिक कचरे इत्यादि से भी सड़कें बनाने की बात केंद्र की ओर से कही गई है ताकि सड़कों के निर्माण की लागत घटाई जा सके. कई राज्यों में इस तरह का प्रयोग हो चुके हैं या बात भी सामने आई है कि यह सड़के काफी मजबूत भी. नई सड़कें मजबूत के साथ-साथ चौड़ी भी बनाई जाएगी ताकि आवागमन आसान हो सके. इंजीनियरों की टीम ढाई सौ 500 1000 गांव की आबादी के अनुसार सड़कों का चयन करेंगे और इनमें कुछ सड़कों को फिलहाल नई तकनीक से बनाने की अनुशंसा राज्य सरकार से करेगी. यह प्रयोग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के साथ-साथ राज्य संपोषित योजना से बनने वाली सड़कों पर भी की जाएगी. आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवन केंद्र स्कूल प्रखंड मुख्यालय, जिला मुख्यालय, अस्पताल इत्यादि को जोड़ने वाली सड़कों को भी इसमें शामिल किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल व सांसद निशिकांत ने आमगाछी शक्ति केंद्र में सुनी मन की बात

Related Articles

Back to top button