
Ranchi: अग्रवाल सभा रांची की वार्षिक आमसभा रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में हुई. सभा की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने की. आमसभा में अग्रवाल सभा की नई कमेटी द्वारा 1 वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी. बैठक में अग्रवाल सभा के मंत्री मनोज चौधरी ने वर्ष 2022- 23 की प्रतिवेदन प्रस्तुत की. उन्होंने कहा कि अग्रसेन भवन व्यवस्था कार्य को सुचारू रूप से निरंतर कर और अधिक सुविधायुक्त बनाया जा रहा है. आम सभा में सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने बताया कि अग्रवाल सभा द्वारा 24 सितंबर को संपूर्ण मारवाड़ी समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन तथा 23 नवंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा. जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है.
आम सभा में भागचंद पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, अजय डीडवानिया, विजय कुमार खोवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, डॉ ओम प्रकाश प्रणव, पवन पोद्दार, विनोद कुमार जैन, ललित कुमार पोद्दार, बसंत कुमार मित्तल, कौशल राजगढ़िया, चंडी प्रसाद डालमिया, अशोक नारसरिया, कमल कुमार केडिया, प्रेम मित्तल, संजय सर्राफ, मनोज रूईया, राजेंद्र केडिया, आनंद जालान, निर्मल बुधिया, नरेश बंका, रमाशंकर बगड़िया, किशन पोद्दार ,सज्जन सर्राफ, सुनील पोद्दार,नरेश चौधरी, किशोरी लाल चौधरी, विनोद टिबड़ेवाल, किशन अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, अजय खेतान, शिव भावसिंहका, भरत बगड़िया, अमित चौधरी, मनीष लोधा, सुरेश केसान, रमेश खेमका, श्यामसुंदर बजाज, सुरेश चौधरी, प्रमोद बगड़िया, अशोक लाठ, रीना सुरेखा,अमर अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, पवन कनोई, प्रकाश नाहटा, गौरव परशुरामपुरिया,सुशील अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हनुमान बेड़िया, ललित पोद्दार, वैद्यनाथ अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, के अलावे बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे.




