
Gomia : गोमिया प्रखंड के अन्तर्गत 29 जुलाई को पुराना माइंस स्थित फाइव स्टार क्लब के ग्राउंड में मोहर्रम के जुलूस में ताजिया का अखाड़ा लगा. अखाड़ा ढोल नगाड़ों के साथ गूंजते रहा और नवयुवकों ने कई तरह के करतब दिखाये. स्वांग दक्षिणी पंचायत के पंसस सैफ अली ने बताया कि मोहर्रम का त्यौहार हजरत इमाम की शहादत के दिन के रूप में मनाया जाता है. कर्बला की जंग हजरत इमाम हुसैन और यजीद के बीच हुई थी. मान्यताओं के अनुसार मोहर्रम के महीने में दसवें दिन ही इस्लाम की रक्षा के लिए हजरत इमाम हुसैन ने अपनी जान कुर्बान कर दी थी. चौदह सौ साल पूर्व कर्बला में जंग हुई थी. इसीलिए महीने के दसवें दिन मुहर्रम मनाया जाता है.
मौके पर गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक रमन यादव, मुखिया विनोद विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, पंसस धनेश्वरी देवी, सिंह मोइन खान, मुमताज आलम, हाजी फजले गनी, अकबर शाह, हुमायूं इराकी, मौलाना हसरत रजा, फिरोज खान, रजा अली, सद्दाम हुसैन सहित कई गणमान्य मौजूद थे.
तो वहीं दूसरी ओर पेटवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव में ताजिया जुलूस में हुए हादसे के कारण गोमिया के कई जगहों पर ताजिया जुलूस नहीं निकाला गया.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह में मुहर्रम के मौके पर शहर से लेकर गांव तक दिखा खेल का प्रदर्शन, पाबंदी के बावजूद कई जगहों पर हुआ आग के लुक का खेल



