RanchiSports

SAI के फॉरेन एक्सपोजर टूर के लिए झारखंड के पहलवान अमित कुमार गोप का हुआ चयन

Ranchi: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के तरफ से आयोजित चयन प्रतियोगिता में पूरे देश से 19 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इसमें डे बोर्डिंग कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व प्रशिक्षु और वर्तमान में NCOE मुंबई में प्रशिक्षणरत अमित कुमार गोप का चयन भी फॉरेन एक्सपोजर टूर के लिए हुआ है.साई के द्वारा इस फॉरेन एक्सपोजर टूर सह विशेष कुश्ती प्रशिक्षण का आयोजन 3 अगस्त से 19 अगस्त तक अजरबैजान (Azerbaijan) के बाकू (Baku) में आयोजित होगा. इस दौरान चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. अमित कुमार गोप के चयन और उपलब्धि पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अभिभावक के रवि कुमार (IAS) , खेल सचिव झारखंड मनोज कुमार, कुश्ती संघ के अध्यक्ष- जीशन कमर, खेल निदेशक (झारखंड) सरोजनी लकड़ा के अलावा भोलानाथ सिंह, कुश्ती संघ (झारखंड) के महासचिव रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष-बबलू कुमार, विजय शंकर सिंह, राजीव रंजन (भीम) एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं.

Related Articles

Back to top button