JharkhandKhas-KhabarMain SliderRanchi

RS और IB ब्रांड की शराब पीने वाले हो जाएं सावधान! आपके बोतल में भी निकल सकता है कीड़ा या कचरा

Akshay Kumar Jha

–               सरकारी खिचड़ी में छिपकली तो सुनी होगी, लेकिन अब सरकारी शराब में कीड़ा

Ranchi: सरकारी आंगनबाड़ियों में छिपकली मिलने और उसे खाकर बच्चों को बेहोश होने की खबरें आपने कई बार पढ़ी होंगी. लेकिन अब झारखंड में सरकारी शराब दुकान से शराब खरीदकर पीने वाले सावधान हो जाइए. क्योंकि शराब की बोतल से कीड़े निकल रहे हैं. वो भी सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड में. जी हां बोकारो जिले के दुग्दा में ऐसी ही घटना सामने आयी है. दुग्दा में सरकारी शराब की दुकान से एक ग्राहक ने RS का हाफ (375ML)खरीदा. जिसमें उसने देखा कि कुछ तैर रहा है. बाहर से देखने पर यह साफ हुआ कि यह तो कीड़ा है. लेकिन शराब दुकान में काम करने वाले कर्मियों का कहना है कि यह कीड़ा नहीं कचरा है. बहरहाल लोगों ने इस मामले को लेकर खूब हंगामा किया. मौके पर पुलिस पहुंची और उत्पाद विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया. खराब को जब्तकर उत्पाद विभाग उसे जांच के लिए भेजे जाने की बात कह रहा है, तो वहीं पुलिस का कहना है कि शराब दुकान को तब-तक बंद रखी जाए, जब-तक जांच रिपोर्ट नहीं आती है.

RS और IB जैसे ही ब्रांड पर खतरा क्यों

शराब दुकानदारों का कहना है कि RS और IB जैसे ब्रांड सबसे ज्यादा बिकते हैं. यह दोनों शराब सेगाराम (SEGARAM) कंपनी की है और सेगाराम के लिए इन ब्रांडों को बनाने वाली कंपनी का नाम परनोनिका (PARNORIKA) है. परनोनिका RS, IB समेत कई करह के ब्रांड बनाती है. जिस बोतल में कीड़ा निकला है, उसे रातू रोड स्थित सिलिका (SILICA) बोटलिंग कंपनी में सील किया गया था. परनोनिका के ज्यादातर शराब इसी बोटलिंग प्लांट में सील होते हैं. करीब-करीब राज्यभर में RS और IB इसी बोटलिंग प्लांट से सील होकर सप्लाई होती है. कहा जा रहा है कि जब इस बोटलिंग प्लांट के एक बोटल में कीड़ा या कचरा पकड़ा गया तो बाकी बोतलों में भी कीड़ा या कचरा होने की पूरी संभावना है.

Double Blue में निकली थी गंदगी तो बंद हुआ था प्लांट, इस बार क्या?

इसी तरह का एक मामला बोकारो के बोटलिंग प्लांट ओम बोटलर्स में सामने आया था. वहां से सील हुए Double Blue शराब के बोतल में कुछ गंदगी पायी गयी थी. मामले को उत्पाद विभाग ने काफी गंभीरता से लिया था. ओम बोटलर्स में सील हुई हर बोतल को दुकान और गोदाम से हटा लिया गया. बिना किसी शो कॉज के ओम बोटलर्स को एक अक्टूबर 2018 को सील कर दिया गया. उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई के मद्देनजर सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस बार भी विभाग की तरफ से ऐसी कार्रवाई होगी. सवाल इसलिए क्योंकि जिस कंपनी के शराब का नाम और काम इस बार आ रहा है, वो एक नामी और बड़ी कंपनी की शराब है. झारखंड में इन्हीं दो शराब RS और IB की सबसे ज्यादा खपत है.

एक्साइज कमीश्नर ने नहीं उठाया फोन, मैसेज का भी नहीं दिया जवाब
एक्साइज कमीश्नर ने ना फोन उठाया और ना ही मैसेज का जवाब दिया

 

एक्साइज कमीश्नर ने नहीं उठाया फोन, मैसेज का भी नहीं दिया जवाब

मामले पर विभाग के कमीश्नर भोर सिंह यादव को चार-पांच बार फोन किया गया. एक बार भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. बाद में उनके व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया. लेकिन फिर भी उन्होंने जवाब नहीं दिया. मैसेज में उनसे कहा गया था कि “बोकारो जिला के दुग्दा में एक Royal Stag के हाफ (380ML) के बोतल में कीड़ा या किसी तरह का कचरा मिला है. बताया जा रहा है कि यह बोतल रांची के सिलिका बोटलिंग प्लांट में सील हुआ था. इससे पहले बोकारो के ही ओम बोटलिंग प्लांट में Double Blue नाम की शराब की बोतल में कुछ गंदगी मिली थी. इस मामले पर उत्पाद विभाग ने काफी गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई की थी. क्या इस बार भी इसी गंभीरता से उत्पाद विभाग कीड़ा या कचरा मिलने के बाद बोटलिंग प्लांट पर कार्रवाई करेगा.

इसे भी पढ़ें – देखें वीडियो : पत्रकार कहता रहा कि मैं प्रेस से हूं, एसडीएम ने छीनी डायरी और पुलिस ने पकड़ा कॉलर, भरी भीड़ में उठा कर ले गए

इसे भी पढ़ें – समरेश सिंह की राजनीतिक सल्तनत का नया चेहरा होंगे बेटे संग्राम सिंह, धनबाद लोकसभा क्षेत्र से करेंगे दो-दो हाथ

Related Articles

Back to top button