
Ranchi: झारखंड के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिले के लिए एक अगस्त से काउंसलिंग शुरू हो रही है. लेकिन इस बार एडमिशन कांउसेलिंग में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को दो लाख रु सिक्यूरिटी मनी के तौर पर देना होगा. ऐसा पहली बार हो रहा है कि राज्य में एडमिशन कांउसेलिंग में शामिल होने के लिए इतनी बड़ी राशि जमा करनी होगी. झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में साफ तौर पर उल्लेख है कि इस सिक्यूरिटी मनी के बिना एडमिशन की प्रक्रिया में शामिल होना संभव नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से जुड़े उद्योग की होगी स्थापना, 354.28 करोड़ रुपए का होगा निवेश
पहली बार लिया जा रहा है सिक्यूरिटी मनी
अब तक झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाली काउंसलिंग की फीस ही देनी होती थी. ऐसा पहली बार हो रहा है जब काउंसलिंग फीस के साथ सिक्यूरिटी मनी भी ली जा रही है.
जानिए क्या है शर्तें
अभ्यर्थी यदि दूसरे राउंड और अगले राउंड की काउंसलिंग में सीट आवंटन के बाद प्रवेश नहीं लिया तो वैसी स्थिति में सिक्यूरिटी मनी वापस नहीं होगी. इसके अलावा, पंजीकरण के समय अभ्यर्थी द्वारा गलत जानकारी देने और प्रवेश के समय आवश्यक मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर प्रवेश रद्द होने की स्थिति में भी सिक्योरिटी मनी वापस नहीं की जाएगी. यदि अभ्यर्थियों ने एडमिशन ले लिया है तो राशि वापस कर दी जाएगी.
सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन को पढ़ने के लिए करे टच : 29 मेडिकल कांउसेलिंग
निर्धारित काउंसलिंग फीस
जेनरल/ईडब्ल्यूएस/बीसी वन/ बीसी टू : 1000 रुपये
एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवार : 500 रुपये
किसी भी श्रेणी के दिव्यांग उम्मीदवार : 500 रुपये
अब जानिए कितनी देनी होगी सेक्यूरिटी मनी
सरकारी कॉलेज: 20 हजार (यूआर/इडब्ल्यूएस), 10 हजार (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी)
डिम्ड/प्राइवेट : 2 लाख मेडिकल कॉलेज, 1 लाख डेंटल कॉलेज
गर्वमेंट/प्राइवेट दोनों : 2 लाख मेडिकल कॉलेज, 1 लाख डेंटल कॉलेज
मॉप अप : 50 हजार
झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में तय सीटें
एमजीएम जमशेदपुर : 100
पीएमसीएच धनबाद : 50
रिम्स रांची : 180
मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बारीडीह जमशेदपुर : 150
दुमका मेडिकल कॉलेज दुमका : 100
पलामू मेडिकल कॉलेज पलामू : 100
हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हजारीबाग : 100
एम्स देवघर : 100
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल : 100
स्टेट कोटा के तहत तय सीटें
एमजीएम जमशेदपुर : 83
पीएमसीएच धनबाद : 41
रिम्स रांची : 148
मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बारीडीह जमशेदपुर : 25
दुमका मेडिकल कॉलेज दुमका : 83
पलामू मेडिकल कॉलेज पलामू : 83
हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हजारीबाग : 83
एम्स देवघर : 83
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल : 25
(आंकड़े : 2022 के अनुसार)
काउंसलिंग शेड्यूल
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग (सीट एलॉटमेंट) : 01.08.2023
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि : 03.08.2023
आवेदन में सुधार : 04.08.2023
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर : 06.08.2023 से 08.08.2023
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एंड एडमिशन : 06.08.2023 से 08.08.2023




