DumkaJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

दुमका में 27 और 28 जुलाई को माकपा राज्य कमेटी की बैठक, आगामी चुनाव को लेकर होगी चर्चा

Ranchi: माकपा राज्य कमेटी की बैठक 27 और 28 जुलाई को दुमका में होगी. पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य और पूर्व सांसद डॉ. रामचंद्र डोम बैठक में दिशा निर्देश के लिए उपस्थित रहेगें. इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए चिन्हित सीटों पर चर्चा कर उसकी सूची अंतिम निर्णय के लिए पार्टी के केन्द्रीय कमेटी को रिपोर्ट भेजी जाएगी. इसके अलावा बैठक में झारखंड के राजनीतिक घटनाक्रम, वाम कंवेंशन से तय किये गये निर्णयों का कार्यान्वयन और राज्य के ज्वलंत मुद्दों जिसमें पिछले दो सालों से समुचित वर्षा नहीं होने के कारण राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सूखे की स्थिति, एसएआर कोर्ट की ओर से वैसी जमीन जिस पर नाजायज कब्जा हटने का आदेश दिया गया है, वैसे किसानों और अन्य गरीबों की हड़पी जमीन की वापसी की मांग को लेकर तेज आंदोलन शुरू किए जाने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: जेपीएससी से प्रमोटेड 24 अधिकारियों को सीएम ने आईपीएस का बैज लगाकर किया सम्मानित

विप्लव ने बताया कि राज्य कमेटी में विस्थापितों की समस्या, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा और वन अधिकार अधिनियम मे मोदी सरकार की ओर से कार्पाेरेट पक्षीय संशोधनों के खिलाफ चरण बद्ध आंदोलनों की श्रंखला शुरू करने का भी फैसला लिया जायेगा. झारखंड मे जमीन के रिकार्ड का डिजिटलीकरण किए जाने के बाद हुई त्रुटियों को अविलंब दुरुस्त किये जाने की मांग को लेकर और राज्य में कानून व्यवस्था की खास्ता हालत के खिलाफ विरोध कार्रवाईयों का आह्वान किया जायेगा.

Related Articles

Back to top button