JharkhandRanchi

अगले साल से डीबीटी के जरीए बिजली सब्सिडी देने का प्रस्ताव, 8 जिलों से शुरु करने की योजना

Ranchi : अगले साल से बिजली सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से सीधे उपभोक्ताओं के खाते में दिया जाएगा. पहले इसे राज्य के आठ जिलों में शुरु किया जाएगा. उससे पहले जुडको और टाटा स्टील के उपभोक्ताओं को डीबीटी के माध्यम से भुगतान करने के प्रस्ताव रखे गये हैं. इसके लिए एक्सपर्ट की टीम बनाकर मॉडल  तैयार किया जा रही है. रांची के चाणक्या बीएनआर में आयोजित ऑफ फॉरम  ऑफ  रेगुलेटर्स के 64 वें मीटिंग में सीएम रघुवर दास बोल रहे थे. इसके अलावा नेट मिटरिंग और क्वालिटी बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में एक कानून बनाने लेकर एजेंडे पर विचार किया गया.

इसे भी पढ़ें- तमिलनाडू से झारखंड आनेवाली 50 मेगावाट विंड एनर्जी के दावे फेल, सोमवार तक मिलनी थी बिजली, लेकिन अबतक हो रही टेस्टिंग

झारखंड सोलर उर्जा के जरीए बिजली उत्पादन जल्‍द ही

मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कोयला के क्षेत्र में आत्मनिर्भर रहने के बाद भी झारखंड सोलर उर्जा के जरीए बिजली उत्पादन की सोच रहा है. साथ ही कहा कि राज्य सरकार 2022 तक 4000 मेगावाट बिजली उत्पादन की दिशा में काम कर रही है. बैठक में केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग व फोरम ऑफ रेग्यूलेटर्स के अध्यक्ष पीके पुजारी, झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद, गुजरात के अध्यक्ष आनंद कुमार, फोरम ऑफ रेग्यूलेटर्स के सचिव सनोज कुमा झा समेत अन्य राज्य के नियामक आयोग के अध्यक्ष व अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- वेतन पर सालाना खर्च 261.97 करोड़, राजधानी समेत नौ जिलों के वन क्षेत्र में वृद्धि नहीं

क्वालिटी बिजली सप्लाई पर भी दिया जाएगा ध्यान

फॉरम ऑफ  रेगुलेटर्स के 64वें मीटिंग में क्वालिटी बिजली सप्लाई देने को लेकर भी प्रस्ताव रखे गये और उस पर चर्चाएं भी हुई. झारखंड स्टेट इलेक्ट्रीसिटी रेग्यूलेटरी कमिशन के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि फ्लक्चुएशन  के सुधार की दिशा में कार्य करने की योजना भी बनायी जाएगी. ताकि इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण खराब न हो जाए. इसको लेकर नियम भी बनाए  जाएंगे कि फ्लक्चुएशन कितना होना चाहिए, कितना नहीं. उन्होंने बताया कि बिजली क्वालिटी अच्छी नहीं है तो इसे अच्छा कैसे किया जाए तय किया जाएगा. शुरुआत में एक साल तक कंपनी को इस दिशा में काम करने का मौका दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- लोहरदगा: झारखंड जगुआर के सिपाही पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, गिरफ्तार

बड़ी कंपनियां कहीं से भी ले सकेंगी बिजली, सिर्फ ट्रांसमिशन चार्ज देना होगा

झारखंड स्टेट इलेक्ट्रीसिटी रेग्यूलेटरी कमिशन के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि जब तक चॉइस  नहीं होगा सुधार नहीं होता. इसी के तहत अब कंपनियां ओपन एक्सेस के तहत कहीं से भी बिजली ले सकेंगी. इसके लिए उन्हें सिर्फ ट्रांसमिशन चार्ज का भुगतान करना होगा. सरकार से बिजली खरीदने के लिए ही कंपनियां बाध्य नहीं होगी. वहीं नेट मिटरिंग के तहत रुफटॉप  सोलर प्रोजेक्ट स्थापित कर बिजली जेनरेट कर  खुद इस्तमाल कर सरकार को दे सकती है. इसके लिए सरकार दर निर्धारित कर रही है.

इसे भी पढ़ें- लालू यादव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, औपबंधिक जमानत बढ़ाने की अपील खारिज

आयोग के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 13 करोड़ की मिली स्वीकृति

विनियामक आयोग के कार्यालय और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 13 करोड़ की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दी है. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की टैरिफ मॉडल  को सेंट्रल मॉडल  के रुप में स्थापित करेंगे. उन्होंने कहा कि 2014 में सरकार में आने के वक्त राज्य के 30 लाख घरों में बिजली नहीं थी, अब 19 लाख घरों में पहुंचा दिया गया है. दिसंबर 2018 तक सभी घरों में बिजली पहुंचा दी जाएगी. राज्य में बिजली निर्बाध रुप से पहुंचे इसके लिए अंडर ग्राउंड केबलिंग का काम चल रहा है. पावर सब स्टेशन की संख्या बढ़ायी जा रही है. नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है. राज्य मे पहले एटी एंड सी लॉस 40 प्रतिशत था, जिसे घटाकर 30 प्रतिशत पर लाया गया है. इसे 15 प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य है. सौर ऊर्जा को सरकार प्राथमिकता दे रही है. नेशनल स्मार्ट ग्रिड मिशन में भी रांची शहर का चयन हुआ है. इसका कार्य भी शीघ्र शुरू होगा.

 

Related Articles

Back to top button