
Palamu : भारत रत्न से सम्मानित और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां शुक्रवार को कोयल नदी में प्रवाहित की गयी. इस कार्यक्रम में राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और राजस्व, खेल, कला संस्कृति और युवा मामलों के मंत्री अमर बाउरी ने भाग लिया. उनके अलावा पलामू और चतरा के सांसद वीडी राम और सुनील सिंह, छत्तरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर, डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, मनिका विधायक हरेकृष्णा सिंह, गढ़वा विधायक सत्येन्द्र तिवारी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने मुख्य रूप से भाग लिया.
इसे भी पढ़ें- वेतन पर सालाना खर्च 261.97 करोड़, राजधानी समेत नौ जिलों के वन क्षेत्र में वृद्धि नहीं
जिला कार्यालय से निकली अस्थि कलश यात्रा
कोयल नदी में अस्थियां विसर्जित करने से पहले भाजपा के जिला कार्यालय रेड़मा से अस्थिकलश यात्रा निकाली गयी. रेडमा चौक, ओवर ब्रिज रोड, कचहरी चौक, छहमुहान, थाना रोड, अस्पताल चौक, कनीराम चौक, आढत रोड, जैन मंदिर रोड, पंचमुहान, इंजीनियरिंग रोड, जिला स्कूल चौक, प्रधान डाकघर रोड, शिवाजी मैदान रोड होते हुए गिरिवर हाई स्कूल के पास कोयल नदी तट पर कलश यात्रा पहुंची. बाद में पवित्र अस्थियों को मंत्रों उच्चारण के साथ विसर्जित की गयी. पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. जबतक सूरज-चांद रहेगा, अटल बिहारी तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगाए गए. चौक-चौराहों और सड़क से गुजरने के दौरान लोगों ने श्रद्धेय अटल जी की पवित्र अस्थियों का दर्शन किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी.
इसे भी पढ़ें- लोहरदगा: झारखंड जगुआर के सिपाही पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, गिरफ्तार
नगर भ्रमण में इनकी रही भागीदारी
नगर भ्रमण में प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, बिपिन बिहारी सिंह, श्याम नारायण दुबे, प्रेम सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, अमलेश्वर दुबे, भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे, पूर्व सासंद बृज मोहन राम, महामंत्री विजय आनंद पाठक, उपेंद्र सिंह, शिव कुमार मिश्रा, भोला सिंह, उपमहापौर मंगल सिंह, दिलीप तिवारी, कर्नल संजय सिंह, ईश्वरी पांडे, वरुण सिंह, परशुराम ओझा, वीरेंद्र सिन्हा, किशोर पांडे, मुन्ना चंद्रवंशी, रामचंद्र यादव, परमानंद चौबे, बबलू शर्मा, कवि शर्मा, राजेश गुप्ता, अरविंद सिंह, रामनाथ चंद्रवंशी, सुशील सिंह किशोर सिन्हा, उदय शुक्ला, अविनाश वर्मा, अनीता देवी, दीप्ति शरन, लवली गुप्ता, नीना गुप्ता, रूपा सिंह, सीटू गुप्ता, बसंती देवी, रिंकी यादव, धृति प्रसाद, धर्मेंद्र उपाध्याय, जयंती देवी, विभाकर नारायण पांडे, राम नरेश यादव, गुड्डू खान, फोटो सिन्हा, रंजीत सिंह, राज कुमार वर्मन, प्रिय रंजन कुमार, अभिमन्यु तिवारी, संजय पांडे, रामलाल चौरसिया, भीष्म चौरसिया, कमलेश चौरसिया, श्याम जी चौधरी, नंदलाल गुप्ता, ओम प्रकाश पप्पू, विनय चौबे, रघुराज पांडे, शारदा महेश, अलख पांडेय, दिनेश दुबे, पिंकू सिंह, विकास सिंह, अनूप गुप्ता, विनोद सिंह, ललन सिंह, रामप्रवेश सिंह, प्रमोद सिंह, निशांत उरांव, संतोष तिवारी, अरुण सिंह, इंद्रजीत सिंह डिंपल, अभिमन्यु ओझा सहित सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे.




