
Palamu: गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड के आवास समन्वयक सेराज अंसारी की घर जाने के क्रम में गोली मारकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में राज्य के सभी आवास समन्वयक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं जिला आवास समन्वयक सोमवार से तीन दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर चले गए हैं. तीन दिनों पर आवास समन्वयक प्रखंड एवं जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे. इसी कड़ी में पलामू समाहरणालय परिसर में सोमवार को घेराव कर प्रदर्शन किया. बाद में धरना भी दिया गया. उनकी मांगों में सेराज के हत्यारे को अबिलंब गिरफ्तार करने, सेराज के आश्रितों को नौकरी देने, भरण पोषण के लिए 20 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने एवं सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के कर्मी को हेल्थ इंश्योरेंस एवं ईपीएफ का लाभ देने आदि शामिल है.
इसे भी पढ़ें: लातेहार में बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी
इस मौके पर कर्मियों ने कहा कि सरकार तत्काल इन मांगों को नहीं मानती है तो रांची में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदर्शन करने वालों में रंजन कुमार, अभय कुमार, मुफ्ती अंसारी, रंजीत कुमार, चंद्रशेखर कुमार, बीरबल कुमार, विमलेश कुमार, बसंत कुमार, नरूला अंसारी, अनीता कुमारी, नीतीश खत्री, रुस्तम कुमार, सतीश कुमार, प्रीति कुमारी, स्वाति कुमारी, रंजीत कुमार, मो. जफर, प्रशांत कुमार, ललित मेहता, राहुल चंद्रवंशी एवं किसान सभा ने कई लोग उपस्थित रहे.




