NEWS

देवघर के नवादा गांव से 10 साईबर अपराधी गिरफ्तार, लकी ड्रॉ के नाम पर होती थी ठगी

Ranchi/Deoghar:  देवघर पुलिस ने पथरड्डा ओपी क्षेत्र से 10 साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में नवादा गांव के गुल्टन नापित (उम्र 27) पिता- विदेशि नापित, मो रियाज (उम्र 24) पिता-अबुल मियाँ, कन्हैया कुमार मिर्धा (उम्र 29) पिता-स्व तारणी मिर्धा, अशरार अंसारी (उम्र 19) पिता-सोहराब मियाँ, सूरज नापित (उम्र 19) पिता-अशोक नापित, बरकत अंसारी (उम्र 24) पिता-रहीमुल्ला मियाँ, आसिफ अंसारी (उम्र 30) पिता- रियासत मियाँ, मो जलालुद्दीन (उम्र 35) पिता-जमशेद मियाँ उबिया गांव के मिन्हाज अंसार (उम्र 23) पिता-इस्माईल मियाँ, बारापंसारी गांव के मो साबिर (उम्र 24) पिता मो दावत अली का नाम शामिल है. सभी आरोपी देवघर जिले के पथरड्डा ओपी क्षेत्र का रहने वाला है.
इसे भी पढ़ें: नक्सलियों ने 28 जुलाई से शहीदी सप्ताह मनाने का किया ऐलान

आरोपी के पास से 13 मोबाईल, 21 फर्जी सिम और एक एटीएम बरामद किया गया है. साईबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना पर पथरडा ओपी क्षेत्र के नवादा गांव में छापामारी कर 10 साईबर ठग को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से बरामद मोबाईल सिम और IMEI के विरूद्ध पूरे भारतवर्ष मे 72 Crime Link की जानकारी पुलिस को मिली है. जिसकी जाँच की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी Credit Card Users को फर्जी Link भेजकर अपडेट करने का नाम से Credit Card Details प्राप्त कर पैसे ठगी करता था. Credit Card Users को Third Party App-base.apk का फर्जी लिंक औऱ मैसेज भेजकर Credit Card Data (ATM No, CVV EXP, OTP ) प्राप्त कर ठगी करता था. Google search engine faf Services Customer care helpline service 24X7 का Add चलाकर आम जनो को झांसे में लेकर बैंक डिटेल्स प्राप्त कर ऑनलाईन ठगी करता था. Jio Customer Care पदाधिकारी बनकर Jio Sim Users को लक्की ड्रॉ में सिलाई मशीन एवं पंप सेट जीतने का झांसा देकर विभिन्न चार्जेस के रूप में फर्जी बैंक खाताओं में पैसे मंगवाकर ठगी करता था. फर्जी मोबाइल नम्बर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को ATM बंद होने एवं उसे चालू कराने के लिए Random / Sereis Call कर Customer को झांसे में लेकर OTP प्राप्त कर ठगी करता था.

अपराध से बचने का तरीका

किसी अज्ञात मोबाईल नंबर से कॉल आने पर अपनी कोई निजी जानकारी साझा न करें. Internet search Engine, Google Ads एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफाम पर दिये गये Customer Care, Helpline Number पर भरोसा ना करें. Customer Care Number के लिये हमेशा Official Website पर ही संपर्क करें. अनजान नंबर से लिंक आने पर ना ही क्लिक करें और ना ही अनजान App Dawnload करें.

Related Articles

Back to top button