
Ranchi: नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव के धर्म परिवर्तन, यौन उत्पीड़न व दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामले में सोमवार से सीबीआई की ओर से बहस शुरू हो गई. मामले में 17 जुलाई को अगली सुनवाई होगी. बता दें कि पिछली सुनवाई में मुख्य आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल की ओर से बनाए गए गवाह रिलायंस कम्यूनिकेशन, ईस्टर्न जोन की नोडल ऑफिसर मधुमिता गुप्ता की गवाही पूरी होने पर बचाव साक्ष्य बंद कर दिया गया था. अब सीबीआई की ओर से फाइनल बहस की जा रही है. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मामले की सुनवाई चल रही है.
इसे भी पढ़ें: ईडी कोर्ट ने निलंबित IAS छवि रंजन की सीआरपीसी की धारा 167 के तहत दायर पिटीशन खारिज की
गौरतलब है कि मामले में मुख्य आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल के अलावा हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार(विजिलेंस) बर्खास्त मुश्ताक अहमद एवं कोहली की मां कौशल रानी ट्रायल फेस कर रहा है. आरोपियों के खिलाफ दो जुलाई 2018 को आरोप गठित किया गया था. सीबीआई ने 2015 में केस टेक ओवर किया था. रंजीत कोहली एवं तारा शाहदेव की शादी 7 जुलाई 2014 को हुई थी। लेकिन शादी के कुछ माह बाद उसे धर्म परिवर्तन करने प्रताड़ित किया गया.




