
Deoghar: सोमवार को भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस के मौके पर जसीडीह पब्लिक स्कूल के सभागार में जसीडीह पब्लिक स्कूल के वर्ष 2023 में वार्षिक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले डेढ़ दर्जन छात्रों को स्वामी विवेकानन्द का चित्र एवं ” भारत को जानो ” पुस्तक देकर सम्मानित किया. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत शाखाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार झा, विद्यालय के प्राचार्य दुर्गेश शर्मा और कोषाध्यक्ष डॉ रणजीत कुमार बरनवाल सहित अन्य उपस्थित महानुभावों द्वारा भारत माता और भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश के चित्रों पर पुष्पांजलि के साथ हुई. इसके बाद परिषद के स्थापना, उद्देश्य एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा का गई. इस मौके पर प्रांतीय संगठन सचिव संतोष कुमार शर्मा, सचिव डा राखी रानी, पंकज कुमार, रोहित सुलतानिया, कोषाध्यक्ष डॉ रंजीत बरनवाल, अध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार झा उपस्थित थे.
सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया रुद्राभिषेक अनुष्ठान
सोमवार को सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में लगातार तीसरे वर्ष प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज के सानिध्य में मास व्यापी रूद्राभिषेक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. शहर के कबिलासपुर स्थित हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र में आयोजित मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान के माध्यम से विश्व कल्याण, सुख शांति व भारत को विश्व गुरु बनाने की कामना की गई. वृन्दावन से आये आचार्य राहुल कृष्णा, आचार्य विकास शर्मा, आचार्य विकास, आचार्य विनय कुमार द्वारा विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिदिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम पूज्य प्रदीप भैया जी महाराज के सानिध्य संपन्न कराया जा रहा है. रुद्राभिषेक कार्यक्रम 4 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा.

बम बम बाबा कॉलोनी सेवा समिति ने लगाया कांवरिया सेवा शिविर
विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने को लेकर देवघर में सामाजिक संगठन और संस्था जगह-जगह शिविर लगा बाबा के भक्ति की निःशुल्क सेवा प्रदान करवा रहे हैं. भूरभूरा मोड़ पथ के समीप बम बम बाबा कौलोनी सेवा समिति द्वारा लगाए गए नि:शुल्क सेवा शिविर में कांवरियों को कई तरह की नि:शुल्क सेवा दे रही है, जिसमें कांवरियों के लिए गर्म जल, नींबू पानी, शरबत, फल, की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है. समिति हर सोमवार कांवरियों को निःशुल्क सुविधा प्रदान करेगी. बम बम बाबा कौलोनी सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार झा उर्फ गुड्डू झा ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी भूरभूरा मोड़ में कांवरिया की सेवा करने के लिए समिति के सभी सदस्य तन मन धन से सहयोग कर रहे है. शिविर को सफल बनाने में बालानाथ सिन्हा, अंशु कुमार, संगीता झा, आकृति कुमार, संजीव कुमार झा, गुड्डू झा,अमृत मिश्रा, वंदना ठाकुर, किशोर मिश्रा, जूली सिंह, गोबिंद सिंह, सोनू सिंह, गुंजन कुमार, लोचन यादव, पंकज कुमार, श्लोक कुमार झा, श्याम कुमार सहित बम बम कौलोनी के अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई





