
Ranchi: 15 लाख के ईनामी रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू के इशारे पर घटना अंजाम देने वाले पांच नक्सली को लोहरदगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हाल के दिनों में कई घटना को अंजाम गिरफ्तार नक्सली की तलाश में पुलिस जुटी थी. गिरफ्तार नक्सली में सुनील खेरवार, मुन्ना लोहरा, जीवन लोहरा और सुखलाल नगेशिया और समत नगेशिया का नाम शामिल है. नक्सलियों के निशानदेही पर दो कारबाईल, दो देशी कट्टा, एक रिवाल्वर, एक कार्बाइन का मैगजीन, .99 एमएम की 4 गोली, .08 एमएम की 30 गोली, 8 एमएम केएफ मिस फायर हुई 2 गोली, 7.62 एमएम की 73 गोली, .30-06 strg का एक कारतूस व माओवादी पर्चा समेत अन्य समान बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें: चतरा में मध्यप्रदेश से अफीम खरीदने आया व्यक्ति दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार
इस संबंध में बीते गुरुवार को लोहरदगा एसपी आर. रामकुमार को सूचना मिली कि सेरेगदाग थाना क्षेत्र में नक्सली भ्रमणशील है. सूचना पर लोहरदगा एसपी ने सेरेंगदाग, सेन्हा, बगरु, पेशरार थाना प्रभारी के नेतृत्व में जिला पुलिस सीआरपीएफ छापेमारी टीम का गठन किया. इस टीम ने छापेमारी करते हुए पांचो नक्सलियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सलियों ने बताया कि भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के इशारे पर घटना को अंजाम देते थे.
निर्माण कार्य में लगे सामानों को जलाने का है आरोप
गिरफ्तार नक्सलियों ने 27 मार्च को पुंदाग में निर्माणाधीन पुल के साईट पर दो ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया था. 22 मई को मन्हेपाट से जुड़नी तक सड़क निर्माण कार्य में लगे संवेदक के मुंशी को रास्ते में रोककर जानलेवा हमला किया गया था. 5 जून को मन्हेपाट से जुड़नी तक सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को जला दिया था. काम बंद करने को लेकर रविद्र गंझू के नाम से पर्चा फेका गया था. इन मामलो के उद्भेदन के लिये वरीय डीएसपी अभियान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. आरोपी नक्सलियों की तलाश में पुलिस महीनो से जुटी थी. इन पर जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.




