Crime NewsJharkhandNEWSRanchi

सुखदेव नगर इलाके में व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेव नगर इलाके में देर रात एक व्यक्ति की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई है. घटना को अंजाम देकर अपराधी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया है. बताया जा रहा कि शनिवार की रात 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव पहाड़ टोली तालाब के पास पड़ा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच में जुटी हुई है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं अपराधी इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है.

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेला: भागलपुर में IRCTC सावन के महीने में केवल वेजिटेरियन भोजन सप्लाई करेगा

Related Articles

Back to top button