Uncategorized

विरोध मार्च रोकी तो बीजेपी विधायक ने घोड़े की टांग तोड़ दी

देहरादून : उत्‍तराखंड में मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर लाठियां बरसाकर एक घोड़े की टांग तोड़ दी। बाद में इस मामले ने तूल पकड़ लिया और भाजपा विधायक को सफाई देनी पड़ी।

राज्‍य के मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने भी घोड़े के बहाने भाजपा की जमकर आलोचना की। रावत बाद में घोड़े का हालचाल लेने के लिए पुलिस लाइन भी पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में बीजेपी विधायक गणेश जोशी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घोड़े ने मारी थी दुलत्ती
दरअसल, राज्‍य में बीजेपी ने विरोध स्‍वरूप सोमवार को विधानसभा का घेराव किया था। तभी एक पुलिसकर्मी के घोड़े ने भाजपा विधायक को लात मार दी। इसके बाद मसूरी से बीजेपी विधायक गणेश जोशी ने कथित तौर पर घोड़े की टांग पर लाठियों से हमला किया। इस हमले से घोड़े की टांग बुरी तरह टूट गई।
—राजस्थान पत्रिका —

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button